लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित पुलिस मंथन -2025 सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एआई-सक्षम स्मार्ट क्राइम मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। यह प्लेटफॉर्म अपराध संबंधी डाटा, संदिग्ध व्यक्तियों की प्रोफाइल, संवेदनशील क्षेत्रों के रिकॉर्ड और आपराधिक गतिविधियों के पैटर्न का विश्लेषण कर पुलिस इकाइयों को रियल-टाइम इनपुट उपलब्ध कराएगा।
अधिकारियों के अनुसार, नई प्रणाली का उद्देश्य पुलिसिंग को डिजिटल, प्रो-एक्टिव और प्रेडिक्टिव बनाना है, जिससे बीट स्तर पर भी सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज और सटीक होगा। इसके माध्यम से थानों, कंट्रोल रूम और फील्ड यूनिटों को एकीकृत अपराध-डाटा एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होंगी।
सम्मेलन में आयोजित पैनल सत्रों में
— साइबर सुरक्षा व डिजिटल पुलिसिंग
— अपराध नियंत्रण रणनीति
— संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी
— सामुदायिक पुलिसिंग
— प्रशिक्षण एवं तकनीकी दक्षता
जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group