मुज़फ्फरनगर | 27 दिसम्बर 2025  ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विकास भवन स्थित सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई, गन्ना, स्वास्थ्य, वन एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मंत्री ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे और कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।
नगर पालिका ने बताया कि शहर में एक स्थायी तथा दो अस्थायी रेन बसेरे संचालित हैं, जहाँ आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं तथा चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने निर्देश दिए कि ठंड के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और रेन बसेरों की व्यवस्थाएँ निरंतर बनी रहें। परिवहन विभाग द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई, जिस पर मंत्री ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई तथा गन्ना किसानों का भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group