गाजियाबाद | लोनी इलाके में वेज बिरयानी में हड्डी निकलने का मामला सामने आने से क्षेत्र में नाराज़गी फैल गई। नीलम फैक्ट्री के पास स्थित एक दुकान से खरीदी गई वेज बिरयानी में हड्डी मिलने पर ग्राहक अनिल शर्मा ने आपत्ति जताई। परिवार का आरोप है कि वेज भोजन के नाम पर अशुद्ध सामग्री बेची गई।
विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार राशिद से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को संकलित किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
