सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो WhatsApp पर शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर लोगों के मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल करवाता था और उसके बाद बैंक खातों से रकम निकाल लेता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मामला उस समय खुला, जब अभिषेक कुमार सिंह नामक युवक के खाते से ₹90,000 रुपये की निकासी हो गई। उन्होंने साइबर थाना सोनभद्र में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि शादी के निमंत्रण के नाम पर भेजी गई APK फ़ाइल मोबाइल में इंस्टॉल होते ही रिमोट एक्सेस सिस्टम एक्टिवेट कर देती थी।
पुलिस जांच में सामने आए आरोपी अरुण कुमार (निवासी— धराव, थाना धानापुर, जिला चंदौली) सतीश कुमार (निवासी— मधुपुर, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र)
सतीश कुमार द्वारा उपयोग किए जा रहे सीएससी वॉलेट खाते में धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ₹8.40 लाख नकद, मोबाइल फोन व डिजिटल डाटा कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में ₹11.40 लाख से अधिक राशि संदिग्ध ट्रांजेक्शन के रूप में सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group