मुजफ्फरनगर में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। ‘मिशन शक्ति-5.0’ के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।

टीमों ने महिलाओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पाने के लिए सरकार ने कई हेल्पलाइन सेवाएं शुरू की हैं। इनमें 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वुमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1076 सीएम हेल्पलाइन शामिल हैं। पंपलेट के माध्यम से इन नंबरों और उनसे मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
अभियान में अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन और आयुष्मान योजना के बारे में भी बताया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पुलिस का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं में सुरक्षा और भरोसे का माहौल मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group