लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ एक युवक ने शादी से इंकार को लेकर 19 वर्षीय छात्रा की निर्दयता से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, छात्रा प्रियांशी रावत अपने घर पर थी, तभी आरोपी आलोक कुमार अचानक मोटरसाइकिल से वहाँ पहुँचा। बताया गया कि कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत चली थी, लेकिन युवक की नशे और गलत संगत की आदतों के कारण रिश्ता टूट गया था।

वारदात वाली दोपहर आरोपी सीधे घर में घुस गया और प्रियांशी से शादी को लेकर बहस शुरू कर दी। युवक के दबाव डालने पर जब छात्रा ने साफ-साफ मना कर दिया, तो उसने जेब से चाकू निकाला और उसके गले पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी मौके पर ही तड़प-तड़पकर गिर पड़ी। उसकी छोटी बहन, जो अंदर ही थी, चीख-पुकार सुनकर बाहर आई तो आरोपी को भागते हुए देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group