शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में मार गिराया है। समयदीन अंतरराज्यीय डकैत गिरोह से जुड़ा था और उसके खिलाफ यूपी, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समयदीन अपने साथियों के साथ जंगल में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में समयदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। समयदीन के पांच साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समयदीन लंबे समय से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था और कई बड़ी लूट व डकैती की वारदातों में शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group