शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश उजैफा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
कैराना पुलिस टीम रात्रिकालीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने खेतों में उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उजैफा पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला आलखुर्द घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और वाहन बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group