शामली । तेलंगाना के एक प्रसिद्ध मंदिर में हुई चोरी के मामले में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये मूल्य का सोना और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम उस्मान है, जो मुस्तफाबाद, थाना कांधला का रहने वाला है। उसके कब्जे से करीब 265 ग्राम सोने के आभूषण और ₹3.02 लाख नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि यह माल तेलंगाना के मंदिर से चोरी किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी का सामान उसे समयदीन उर्फ सामा ने हरियाणा के करनाल इलाके से लाकर रखने के लिए दिया था। आरोपी ने माल को अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में कांधला थाना पुलिस द्वारा की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
