शामली | उत्तर प्रदेश के शामली जिले में थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय युवक सुनील का शव उसके ही घर के आंगन में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
परिजनों के अनुसार घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। मृतक का बड़ा भाई खेत पर था और पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील को सुबह तड़के गांव में देखा गया था। बाद में उसका शव आंगन में खून से सना पड़ा मिला। मृतक के हाथ में बिजली का तार मिलने से आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही सीओ कैराना हेमंत सिंह, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group