मुजफ्फरनगर, 1 जनवरी 2026: कड़ाके की सर्दी, अत्यधिक कोहरा और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देश पर जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 2 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी पत्र (प्रपत्र संख्या — 1060-65 / 2025-26) के अनुसार यह अवकाश
सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्डों से संबंध विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने ठंड एवं शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से निर्देशित किया है कि अवकाश संबंधी सूचना छात्रों एवं अभिभावकों तक समय से पहुंचाई जाए। आगामी आदेशानुसार कक्षाओं का संचालन पुनः सामान्य रूप से किया जाएगा।

