मुज़फ्फरनगर की सदर तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने अपनी पेशेवर समस्याओं को लेकर धरना दिया। लगातार लंबित चल रही मांगों से नाराज़ लेखपालों ने प्रदर्शन के बाद आठ सूत्रीय मांगपत्र अपर जिलाधिकारी (राजस्व) को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।
मांगपत्र में प्रारंभिक वेतनमान बढ़ाने, पदोन्नति की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने, एसीपी से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने, विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, पदनाम परिवर्तन, इंटर-मंडल तबादले की सुविधा और पेंशन सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही लेखपालों ने बढ़ते भूमि विवादों के समाधान के लिए स्टाफ बढ़ाने और कार्यालय ढांचे को मजबूत करने की भी मांग उठाई।
संघ के जिलाई मंत्री शियानंद ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में एक साथ यह प्रदर्शन किया गया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group