शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक सरकारी अस्पताल के ड्यूटी रूम से डॉक्टर का डांस करता वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कठोर रुख अपनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा डॉक्टर अफकार सिद्दीकी एक युवती के साथ रोमांटिक गाने पर थिरकता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि डांस करने वाली युवती उनकी मंगेतर है और दोनों किसी निजी खुशी में जश्न मना रहे थे।

सरकारी अस्पताल के ड्यूटी रूम को डांस स्पॉट बनाने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब तलब किया है। विभाग का कहना है कि सरकारी परिसर में इस तरह की निजी गतिविधियां सेवा नियमों और पेशेवर आचरण के खिलाफ हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर अस्पताल प्रशासन ने जांच समिति गठित की है। अधिकारी जल्द रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group