मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार दोपहर एसएसपी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 28 वर्षीय महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी सोनी उर्फ ईरम, पत्नी आज़ाद उर्फ सब्बू, कथित रूप से लंबे समय से पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना का सामना कर रही थी। आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है और मायके से पैसे की मांग करता है।

प्रताड़ना से टूट चुकी महिला शिकायत करने पुलिस दफ्तर पहुंची, जहां उसने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। उसकी हरकत देख परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर आग लगाने से रोक लिया। महिला ने अपने लिखित एवं मौखिक बयान में पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group