उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में  एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। दिल्ली‑यमुनोत्री हाईवे पर खुडाना नहर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रताप सैनी (45) और उनके चचेरे भाई बबलू सैनी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अन्नतमऊ गांव के निवासी थे और फर्नीचर का काम कर अपने घर लौट रहे थे।
हादसे में दूसरी बाइक पर सवार प्रवीण, सोनू और सनी, निवासी खानपुर (थानाभवन क्षेत्र), गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रामपुर मनिहारान से एक रिश्तेदारी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group