मुज़फ़्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और बहादरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक, टीकाकरण कार्य, साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी संचालन और रजिस्टरों के संधारण की गहन समीक्षा की।
सीएमओ ने मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि मरीजों को समय से, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएँ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब संचालन, उपकरणों की स्थिति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने व रजिस्टरों को अद्यतन रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना विभाग की प्राथमिकता है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group