नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य में असुविधा महसूस होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
