मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर लाइक और शोहरत पाने की चाहत में कानून का मजाक उड़ाना दो युवकों को भारी पड़ गया। तितावी थाना क्षेत्र में जमानत पर रिहा होने के बाद हथकड़ी पहनकर वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन और कुणाल ने जमानत मिलने के बाद हथकड़ी पहने हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। वीडियो में आपत्तिजनक संवाद और व्यवहार देखने को मिला, जिससे आमजन में गलत संदेश गया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और इसे जमानत की शर्तों का खुला उल्लंघन माना। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को फिर से हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक तीसरा युवक भी शामिल है, जिसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून का मजाक उड़ाने और पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group