मुज़फ्फरनगर। दिल्ली–देहरादून हाईवे पर यात्रियों से मनमानी वसूली का मामला फिर सुर्खियों में है। मुज़फ्फरनगर निवासी आशु अल्वी ने खतौली बाइपास स्थित एक ढाबे पर चाय और दो पराठों के बदले पूरे 460 रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। यात्री का कहना है कि यह न सिर्फ अत्यधिक रकम है, बल्कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी गया।
शिकायत में बताया गया कि रोडवेज बस नाश्ते के लिए ढाबे पर रुकी थी। बिल अधिक देखकर जब उन्होंने कारण पूछा, तो कर्मचारियों ने कथित रूप से बदसलूकी की और कहा कि पैसा न देने पर “अंजाम भुगतना पड़ेगा।” डर की वजह से यात्री को पूरी रकम चुकानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक संगठन के साथ मिलकर प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की मांग की।
संगठन का तर्क है कि हाईवे पर इस तरह की मनमानी वसूली यात्रियों के साथ खुला शोषण है और ऐसे ढाबों की नियमित जांच जरूरी है।
वहीं ढाबा संचालक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके यहां रेट तय हैं और किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group