मुजफ्फरनगर। राज्य कर विभाग ने शहर स्थित Chhabra Innovators & Ventures LLP नामक फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार को छिपाने का मामला पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा विभिन्न आयोजनों, विशेषकर विवाह व बड़े कार्यक्रमों से अर्जित की गई आय को अपने व्यापारिक अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया।
यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त राज्य कर श्री सिद्धेश चंद्र दीक्षित के निर्देश पर की गई। जांच का नेतृत्व उपयुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने किया। जांच टीम में शोभित श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद दानिश, राजेंद्र शर्मा तथा सरतार अहमद शामिल रहे।
राज्य कर विभाग के अनुसार यह मामला अभी प्रारंभिक जांच में है और आगे गहन जांच की जा रही है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे अन्य संदिग्ध संस्थाओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है। दोष सिद्ध होने पर फर्म के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group