मुज़फ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026-27 आगामी 13 दिसंबर 2025 को जिले में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश-पत्र नवोदय समिति की वेबसाइट
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs एवं http://navodaya.gov.in से अवश्य डाउनलोड कर लें।

प्राचार्य ने स्पष्ट कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र, पहचान-पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाना न भूलें। किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचने के लिए परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा से संबंधित सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं—
9634029975 (Vinay Kumar, JNVST I/C)
9458573014 (P.S. Malik)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group