मुजफ्फरनगर, 27 नवंबर 2025। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में 29 नवंबर 2025, दिन शनिवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह मेला संस्थान परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगा। मेले में जिले की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयाँ भाग लेंगी और विभिन्न ट्रेडों के युवाओं को अवसर प्रदान करेंगी।
अप्रेंटिसशिप मेला फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक आरएसी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर और वायरमैन सहित अन्य व्यवसायों के अभ्यर्थियों के लिए खुला है।
मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पंजीकरण, हाईस्कूल मार्कशीट, प्रमाणपत्र, आईटीआई मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास एवं जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group