मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया, जब वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से परेशान कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान खींचा। कर्मचारियों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन के तत्काल भुगतान की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी, संग्रहालय परिचारक (म्यूजियम कीपर) सहित कुल 46 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि बीते 5 से 6 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई है।  उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया और राशन तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें उनके मूल पद के कार्य के अलावा फार्मेसी, कार्यालय और अन्य विभागीय काम भी जबरन कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
एसडीएम सदर ने कर्मचारियों को समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group