नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर में फैल रही उस अफवाह पर पूर्ण विराम लगा दिया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि 50 पैसे और छोटे मूल्य के रुपये के सिक्के अब बंद हो चुके हैं। RBI ने साफ किया है कि 50 पैसे, 1 रुपये, 2 रुपये और अन्य सभी प्रचलित सिक्के पूरी तरह से वैध मुद्रा हैं।
RBI के मुताबिक, चाहे सिक्कों पर पुराना डिजाइन हो या नया, सभी सिक्कों से बाजार में भुगतान किया जा सकता है। अगर कोई दुकानदार या व्यापारी सिक्का लेने से मना करता है तो वह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
इसके साथ ही RBI ने यह सुविधा भी बताई है कि आम नागरिक अपने घरों में जमा पुराने सिक्कों को किसी भी बैंक शाखा में जमा कराकर नोटों में बदल सकता है। बैंक ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गलत जानकारियों से बचें और केवल RBI या सरकार के आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group