खतौली(आकाश तायल)। भारतीय व्यापार मंडल के खतौली अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद नीरज शर्मा का रेलवे रोड पर व्यापारियों और समाजसेवियों ने स्वागत किया। गुरु जी मोबाइल प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान नीरज शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकजुटता पर निर्भर करती है। व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं को संगठित तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि खतौली के अधिक से अधिक बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष केपी शर्मा, सतीश उपाध्याय, अशोक खुराना, वीरेंद्र शर्मा, राजेश प्रधान, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरुण जैन, विपिन बागड़ी, समाजसेवी गौरी शंकर गौरी, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, अचल गर्ग बबलू, अधिवक्ता हर्ष खुराना, सत्येंद्र भाटिया लीलू, सोनू जैन, तुषार बागड़ी, तनीश बागड़ी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, अर्जुन सैनी और नोमान अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group