मुजफ्फरनगर, 6 फरवरी 2026। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से की।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने बिजली, राशन कार्ड, समाज कल्याण योजनाएं, भूमि विवाद, सड़क, पेंशन, नगर निकाय और पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी। कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर संतुष्टि का फीडबैक लें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव न हो, उसकी स्पष्ट जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाए, ताकि अनावश्यक भटकाव न हो।
आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के संबंध में भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ा जाए और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि जनविश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने तहसील सदर कार्यालय का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने दोहराया कि जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता को राहत देने का प्रभावी माध्यम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group