मुजफ्फरनगर। मोरना में किसानों के मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर इंटर कॉलेज मोरना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमित ठाकरान ने की, जबकि संचालन सुंदर गुर्जर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. अमित ठाकरान ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी साहब का जीवन संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों की मिसाल रहा है, जिसे युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए।
संचालक सुंदर गुर्जर ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित जनसमूह को चौधरी अजीत सिंह के विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर निशु चौधरी, विकास गुर्जर, राजीव (रहमतपुर), गौरव राठी, फरमान (किशनपुर), अप्पी प्रधान (सीकरी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उपरांत कांवड़ शिविर में श्रद्धालुओं के बीच फलाहार वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group