संवाददाता : सत्येंद्र सैनी ————


लावड़: क्षेत्र के गांव महल में स्थित गुनगुन फार्म हाउस पर अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के तत्वाधान में हुंकार रैलीआयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धप्रकाश सैनी ने की है। संचालन सुभाष ने किया। मुख्य अतिथि अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सैनी राजवंशी ने अपने संबोधन में कहां  कि सैनी,कश्यप, प्रजापत,पाल समाज आदि अति पिछड़े गरीब वर्ग के द्वारा भाजपा को  98% वोट देने के बावजूद भी इन जातियों के लोगों को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं दी गई।सरकार ने आरक्षण में छेड़छाड़ करके गरीब अति पिछड़ों का अधिकार छीना। अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी आपके अधिकारों को दिलवाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसलिए अंगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव सैनी ने अपने संबोधन में कहां की हमें जातिवाद को खत्म करके संगठित रहना होगा क्योंकि
मौजूदा सरकार ने अति पिछड़े गरीबों जाति के लोगों को संख्या के आधार पर राजनीति में हिस्सेदारी नहीं दी गई। जिनकी संख्या प्रदेश में 9% है वे लोग सत्ताधारी पार्टी के विधायक सांसद , कैबिनेट मंत्री बनकर राज कर रहे हैं। प्रदेश मेंअति पिछड़े गरीब वर्ग लोगों की सीटों पर कब्जा कर लिया। इसलिए हमें अपने अधिकारों को लेने के लिए संघर्ष करना होगा। सपा नेता समाजसेवी अमरपाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने सैनी, प्रजापत पाल समाज, दलित अति पिछड़े गरीब लोगों का वोट लेकर सत्ता से दूर रखा है अति पिछड़े गरीब लोगों की जनसंख्या के आधार पर मौजूदा सरकार में डेढ़ सौ विधायक होने चाहिए और 35 सांसद होने चाहिए। भाजपा सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद करके गरीब लोगों के बच्चों को पढ़ाई से वंचित कर रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों की शिक्षा एक समान होनी चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बुद्ध प्रकाश सैनी ने समापन के दौरान कहा कि कोई भी पार्टी एक विशेष जाति से नहीं खड़ी होती सभी जातियों के नाम पर बन रहे संगठनों के नेताओं को संगठित करके एक मंच पर आना होगा तभी जाकर कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष सैनी महल व सुनील सैनी आढ़ती व समिति के कार्यकर्ताओं ने सभी मुख्य अतिथियों को फटका व फूल माला पहनाते हुए सम्मानित किया और सभी का आभार जताया है। मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री चरण सिंह सैनी, बीआर पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप मौर्य, महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट प्राची सैनी, ग्राम प्रधान डॉ राजेश्वर सैनी, समाजसेवी नेता रामनिवास सैनी, जिला उपाध्यक्ष लख्मीचंद गुर्जर सरधना विधानसभा के अध्यक्ष शिवदयाल जाटव, अजय सैनी ,मदनपाल सैनी, आदि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group