मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर के जंगल में स्थित एक ईख के खेत से मानव पैर मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार खेत में काम कर रहे किसानों ने संदिग्ध हालत में पड़ा पैर देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना सिखेड़ा पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पैर काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा डीएनए सैंपल सुरक्षित किया है।
आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
