मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट एवं तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित पत्रावलियों एवं शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट परिसर में मंडलायुक्त ने न्यायिक शाखा, अभिलेखागार एवं संबंधित अनुभागों का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड के रख-रखाव एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभिलेख व्यवस्थित रखे जाएं तथा आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूर्ण की जाएं।
तहसील सदर में न्यायालय कक्ष, कानूनगो अनुभाग एवं जनसुनवाई रजिस्टर की जांच की गई। लंबित प्रकरणों की संख्या पर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की स्थिति भी देखी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group