मुजफ्फरनगर, 24 फरवरी 2026। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत अब जिले में बुजुर्गों के लिए खास सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा सुविधा और अन्य जरूरी सेवाएं दी जाएंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री कमलेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह योजना जनपद स्तर पर लागू की गई है। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियां भी कराई जाएंगी, ताकि बुजुर्गों को बेहतर सहयोग मिल सके।
इन कार्यों को करने के लिए योग्य गैर-सरकारी संगठन और स्वैच्छिक संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इच्छुक संस्थाएं अपना आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में 27 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकती हैं।
समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र संस्थाओं से योजना से जुड़ने की अपील की है, ताकि जिले के बुजुर्गों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके
