नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार भारत में ग्रहण की खगोलीय शुरुआत दोपहर लगभग 3:20 बजे (IST) से मानी जा रही है, लेकिन उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए दिखाई नहीं देगा। सूर्यास्त के बाद जब चंद्रमा उदय होगा, तब ग्रहण का अंतिम चरण देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चंद्रमा लगभग 6:25 बजे उदित होगा और ग्रहण का दृश्य प्रभाव करीब 6:26 बजे से 6:46 बजे तक, लगभग 20 मिनट दिखाई देने की संभावना है। इसके बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। साफ मौसम रहने पर पूर्व दिशा में खुला आसमान इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए सर्वोत्तम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group