लखनऊ। रंगों के पर्व होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश पुलिस ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में है और हर जिले में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी करेंगे।
पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों को संवेदनशीलता के आधार पर जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिन क्षेत्रों में पूर्व में तनाव की स्थिति रही है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं। होलिका दहन स्थलों, प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों पर पैनी नजर रखी जाए। भड़काऊ पोस्ट या सांप्रदायिक भावनाएं उकसाने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही, युवाओं से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और जबरन किसी पर रंग न डालें। यातायात पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग ने त्योहार के दौरान सतर्कता बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर दें। प्रशासन का कहना है कि होली भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसे शांति और सुरक्षा के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group