मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कुकड़ा में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकड़ा निवासी एक विवाहिता, जिसे स्थानीय लोग गोलो के नाम से जानते हैं, ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब परिजनों ने महिला को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group