अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी वजह से पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
पुलिस के अनुसार दारानगर गांव निवासी ओमपाल पुत्र महावीर सिंह का शव होली की रात घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन मृतक के परिजनों ने गले पर पड़े निशानों को देखकर हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी कल्लो के आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू पुत्र दिनेश के साथ प्रेम संबंध थे। पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि होली की रात पति के सो जाने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ओमपाल का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group