खतौली। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर भुगतान न करने और विरोध करने पर कर्मचारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की कार में सवार तीन युवक पहुंचे। वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान मांगा तो आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट कर मौके से भागने का प्रयास किया। घटना से पंप पर अफरा-तफरी मच गई।
पेट्रोल पंप संचालक सुनील वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान एजाज पुत्र इश्तिकार, सुऐब पुत्र गुलसनम और आदिल पुत्र यामीन, निवासी ग्राम कूकड़ा, जनपद मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और भुगतान न करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group