मुजफ्फरनगर, 8 मार्च 26। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्यसेविका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत एक लाभार्थी को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनपद का वार्षिक कैलेंडर भी अतिथियों द्वारा विमोचित किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित महत्वपूर्ण टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई है।
इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्तिशरण श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पंवार, सदस्य पिंकी रानी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group