मुजफ्फरनगर, 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों और भीड़ प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने खुद मौके पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों का सुगम संचालन कराया।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन सुगम बने रहें। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। एसपी सिटी ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group