मुजफ्फरनगर, 15 फरवरी 2026: जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मलीरा के जंगलों में आज तड़के एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंहा जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे जब कुछ लोग जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। आसपास खून बिखरा हुआ था और शव की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे यहां फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तो पता चला कि मृतक गांव का ही रहने वाला 28 वर्षीय संदीप कुमार है, जो किसान भंवर सिंह का बेटा था। संदीप कल शाम से ही लापता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्राधिकारी (नगर) के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने, आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group