मुजफ्फरनगर, 11 मार्च 26। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने बुधवार को सदर ब्लॉक के कूकड़ा सभागार में महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों द्वारा श्रीमती सपना कश्यप का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पहले से लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर से जुड़े कैलेंडर भी वितरित किए गए।
जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कूकड़ा स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां प्रिंसिपल श्रीमती सरिता सिंह और स्टाफ ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, डिप्टी जेलर दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रुपाली रॉय चौधरी, महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति यादव, उपनिरीक्षक प्रीति चाहल, उपनिरीक्षक ज्योति तोमर, उपनिरीक्षक सुश्री बबली सिंह समेत आपूर्ति, राजस्व, विकास, श्रम और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीना त्यागी, केंद्र प्रबंधक श्रीमती पूजा नरूला, सोशल वर्कर श्रीमती रेणु रानी, श्रीमती पूनम शर्मा तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के सचिन कुमार, नाथी राम, अरुण कुमार, नितिन त्यागी और अजय कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group