मुजफ्फरनगर, 13 मार्च 26। जनपद मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन ने नई तैनाती की है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी अपराजिता आर्यन को जानसठ तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद तहसील में लंबित न्यायिक मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तहसील स्तर पर राजस्व और अन्य न्यायिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसके कारण सुनवाई में देरी हो रही थी। कई वादकारी लंबे समय से अपने मामलों के निस्तारण का इंतजार कर रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए तहसील स्तर पर अलग से न्यायिक अधिकारी की तैनाती का निर्णय लिया गया।
इस संबंध में जानसठ तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर लंबित मुकदमों की समस्या से अवगत कराया था और न्यायिक कार्यों के लिए अलग अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक आदेश जारी कर अपराजिता आर्यन को यह जिम्मेदारी सौंप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group