मुजफ्फरनगर, 13 मार्च 26। प्रस्तावित जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने जमीनी स्तर पर अभ्यास शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को तहसील खतौली के ग्राम खानजहांपुर में फील्ड ट्रेनरों द्वारा जनगणना कार्य का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी गजेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अभ्यास के दौरान गांव में होम मैपिंग और हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया समझाई गई। फील्ड ट्रेनरों ने अलग-अलग मोहल्लों में जाकर घरों का चिन्हांकन किया, नक्शा तैयार करने की विधि बताई और जनगणना से जुड़े प्रपत्रों को भरने का अभ्यास कराया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया समझने में आसानी होगी और वास्तविक जनगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने कहा कि जनगणना देश का एक अहम राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके जरिए जनसंख्या, सामाजिक स्थिति और आर्थिक हालात से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं और नीतियों की योजना बनाती है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ किया जाए, ताकि आंकड़ों में किसी तरह की त्रुटि न रहे। अभ्यास के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें भी आगामी जनगणना के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर संबंधित विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि जनगणना-2027 को सुचारू रूप से कराने के लिए ऐसे अभ्यास कार्यक्रम आगे भी समय-समय पर आयोजित किए
