मुजफ्फरनगर, 13 मार्च 26। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक बघरा व चरथावल क्षेत्र में संचालित अपंजीकृत चिकित्सा केंद्रों की जांच की।
जांच अभियान के दौरान चरथावल क्षेत्र में संचालित डॉ. एहतेशाम राणा की लैब और डॉ. राहुल राणा की एक्स-रे लैब पर टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के समय संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार का वैध पंजीकरण या आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों लैब को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और संचालकों को नियमानुसार नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के क्लिनिक, लैब या अस्पताल संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group