ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में छह वर्ष की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की एक कॉलोनी की है, जहां बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। रविवार रात बच्ची घर में मृत अवस्था में पाई गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया।
पुलिस ने शक के आधार पर बच्ची के सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या तथा पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम  आने के बाद मामले के सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group