अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के वरिष्ठ प्रचारक एवं गुरु गद्दी ऊन, शुक्रताल से जुड़े टकाभरी आश्रम के व्यवस्थापक महात्मा बृजेश दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद किया है। मामला जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा बृजेश दास पिछले कुछ दिनों से लापता बताए जा रहे थे। मिशन से जुड़े संतों और अनुयायियों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर चिंता जताई थी। इसी बीच दोघट थाना पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले। पुलिस ने संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर एक सुनसान स्थान पर स्थित नाले से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया गया।
शव की हालत अत्यंत खराब बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना को कई दिन पूर्व अंजाम दिया गया होगा। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group