मुजफ्फरनगर, 18 मार्च 2026। कोतवाली नगर क्षेत्र में शामली रोड स्थित काली नदी के पास कश्यप चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बदमाशों ने पिता-पुत्र पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कश्यप अपने पुत्र अनुराग कश्यप के साथ वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कश्यप चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से दोनों संभल भी नहीं पाए और मौके पर ही घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हमलावर हड़बड़ी में अपनी बाइक और एक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मौके से बरामद वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group