मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी 26।  जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में जिला बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रमोद त्यागी तथा महासचिव सुरेंद्र मलिक सहित समस्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ के उपरांत अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता अधिवक्ताओं की पेशेवर सुविधा, आर्थिक सुरक्षा और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहेगा।
उन्होंने घोषणा की कि कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए शीघ्र ही निःशुल्क इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि ई-फाइलिंग, ऑनलाइन शोध एवं न्यायालय संबंधी डिजिटल कार्यों में आसानी हो सके। इसके अतिरिक्त रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक स्वरूप देने पर भी जोर दिया जाएगा।
अध्यक्ष ने बार संघ को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सौर ऊर्जा परियोजना लागू करने की योजना साझा की। उनका कहना था कि इससे विद्युत व्यय में कमी आएगी और बचत राशि को अधिवक्ता कल्याण कोष में जोड़ा जाएगा। साथ ही जनपद के टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं को सुविधाएं दिलाने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी।
समारोह के दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और नई कार्यकारिणी को सहयोग देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय से बार संघ नई उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group