मुजफ्फरनगर, 20 मार्च 2026। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील सदर अंतर्गत विकास खंड बघरा परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप उपस्थित रहीं। इस दौरान अतिथियों द्वारा पांच किसानों को मिनी किट वितरित की गई, वहीं पांच लाभार्थियों को शौचालय स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, महिला सुरक्षा एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों को दी गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग एवं एनआरएलएम द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, एडीओ जयवीर सिंह, एडीओ कृष्णा कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group