दीपक वर्मा(संवाददाता):-


मुजफ्फरनगर। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पचेंडा रोड स्थित शिवा टूरिस्ट ढाबा पर छापेमारी कर कई घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। विभाग की कार्रवाई से ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इसी क्रम में टीम ने पचेंडा बाईपास स्थित शिवा टूरिस्ट ढाबे की रसोई का निरीक्षण किया, जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की जगह घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से खाना बनता पाया गया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से कई घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए होते हैं, उनका ढाबों, होटलों या अन्य व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करना अवैध है।
पूर्ति विभाग की ओर से ढाबा संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग को रोकने के लिए जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group