मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आगामी 17 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य रूप दिया जाएगा और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा निकलेगी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल परिसर में आयोजित होगा, जहां से भगवान परशुराम की शोभायात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ की जाएगी। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक झंडों के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति के शरणदीप कौशिक और आर्यन राज कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, धर्म रक्षा और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में अमित वत्स, के.के. शर्मा, संजय मिश्रा, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, रोहित शर्मा, राजकुमार गौतम, कपिल शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, रविकांत शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, सुशील कुमार शर्मा, रमन शर्मा, रवि शर्मा, प्रीति कुमार, जगपाल, पंकज कुमार, हैप्पी शर्मा और सचिन शर्मा सहित मांगेराम त्यागी आदि उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से 17 अप्रैल को टाउन हॉल पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group